नदी में नहाते समय डूबकर बच्चे की मौत, कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव
गौरा चौराहा /बलरामपुर, अमृत विचार। भीषण गर्मी में दोस्तों के साथ राप्ती नदी में नहाने गए 10 वर्षीय बच्चे की डूब कर मौत हो गई। पुलिस तथा ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है मिली जानकारी के अनुसार गौरा चौराहा थाना क्षेत्र के ग्राम कोल्हुईया निवासी महेश कश्यप का 10 वर्षीय बेटा धर्मेंद्र दोस्तों के साथ बुधवार दोपहर में राप्ती नदी में नहाने गया था। नहाते समय अचानक धर्मेंद्र गहरे पानी में चला गया और वह डूब गया।
दोस्तों ने घर आकर मामले की जानकारी परिजनों को दी मौके पर पहुंचे परिजन ,ग्रामीण तथा पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद धर्मेंद्र का शव पानी से बाहर निकाला। थानाध्यक्ष तेज नरायन गुप्ता ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये भी पढ़ें -96 घंटे में कलेक्शन एजेंट से हुई लूट का बलरामपुर पुलिस ने किया खुलासा, 6 गिरफ्तार-गैंस्टर की होगी कार्रवाई
