रामपुर: राणा शुगर मिल में लूटपाट और मारपीट करने में पूर्व विधायक सहित छह दोषी करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

एमपी-एमएलए  सेशन कोर्ट में चल रहा था मामला

रामपुर, अमृत विचार। राणा शुगर मिल के अंदर घुसकर मारपीट और लूटपाट करने के मामले में एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट ने बुधवार को पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर और पांच अन्य सहित छह लोगों को दोषी करार दिया गया। उसके बाद पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि 21 लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया।

बता दें कि 16 जनवरी 2012 को काफी लोग एकत्र होकर शाहबाद स्थित राणा शुगर मिल के अंदर घुस गए थे। उसके बाद वहां पर कर्मचारियों से मारपीट करते हुए लूटपाट और तोड़ फोड़ कर दी थी। जिसके बाद फैक्ट्री में हंगामा खड़ा हो  गया था।

इस मामले में वहां  पर तैनात उपाध्यक्ष ओमवीर सिंह ने पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर सहित 39 लोगों को नामजद करते हुए  200-300 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना के बाद चार्जशीट कोर्ट में दाखिल कर दी थी। जिसकी सुनवाई एमपी-एमएलए सेशन कोर्ट में चल रही थी।

बुधवार को जज ने  छह लोगों को दोषी करार दिया। जिसमे पूर्व विधायक कांशीराम दिवाकर, भारत, किशनपाल, संजू यादव, सुरेश गुप्ता,मेघराज को दोषी करार दिया। एडीजीसी सीमा सिंह राणा ने बताया कि लूटपाट मारपीट करने के मामले में पूर्व विधायक सहित छह लोग दोषी करार है। जबकि 21 लोगों को दोष मुक्त कर दिया गया। सजा का ऐलान गुरुवार को होगा।

ये भी पढ़ें- रामपुर: युवती से मंगेतर ने की छेड़छाड़...विरोध करने पर जड़ा थप्पड़, शादी से किया इनकार

संबंधित समाचार