प्रयागराज : कांग्रेसियों ने समरसता दिवस के रूप में मनाया मनाया राहुल गांधी का जन्मदिन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

केक काटा, मिठाई बांटी और सुंदरकांड का हुआ आयोजन

प्रयागराज/ नैनी। अमृत विचार  : प्रयागराज में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा, मिठाई बांटी, सुंदर काण्ड का पाठ किया और गर्मी से लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शरबत का वितरण किया। कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना किया। बुधवार को पुराने शहर स्थित गेस्ट हाउस में जुटे कांग्रेस नेताओं ने सांसद राहुल गांधी का जन्मदिन समरसता दिवस के रूप में मनाया।

जिलाध्यक्ष सुरेश यादव और प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी ने कहा की दलितों-गरीबों के उत्थान के लिए राहुल गांधी का संघर्ष जारी है। प्रदेश महासचिव विवेकानंद पाठक ने कहा कि राहुल गांधी नेक नियति और सादा जीवन उच्च विचार के आदर्शों पर चलकर राजनैतिक दोषों को मुक्त करने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान नेताओं ने संगठन को मजबूत करने और विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने का संकल्प भी लिया।

इस मौके पर वरिष्ठ नेता फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, किशोर वाष्र्णेय, संजय तिवारी, हसीब अहमद, मनोज पासी, अरशद अली, राकेश पटेल, शाहिद कमाल बबलू, अफ्फान अशहर, शीश अहमद, नजीब इलाहाबादी, महफूज आलम, दीपचंद शर्मा समेत आदि लोग मौजूद रहें।

इसी प्रकार नैनी में राहुल गाँधी के जन्मदिन पर जेल रोड, नैनी स्थित हनुमान मंदिर पर सुन्दरकाण्ड का पाठ किया गया। इस अवसर पर उनके लंबी उम्र की प्रार्थना किया गया। साथ ही आरती और गर्मी में राहगीरों के लिए शरबत वितरण किया गया।  कार्यक्रम के आयोजक युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय सचिव जितेंद्र तिवारी ने राहुल गांधी के जन्म दिवस पर युवाओं और शरबत पीने वाले लोगों ने जमकर राहुल गांधी को दुआ दी और प्रधानमंत्री बनने की कामना किया।

इस अवसर पर युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सौरभ पांडे,  पूर्व अध्यक्ष प्रांजल केसरवानी, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष सहजादुल हक़, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आयुष मिश्रा, जिला अध्यक्ष आउटरीच अभिषेक शर्मा माला, जिला अध्यक्ष आउट रीच युवा नवीन मौर्य, प्रदेश महासचिव रविकांत तिवारी, सभासद प्रत्याशी गदाधर त्रिपाठी,  प्रियम मिश्रा,
प्रदेश सचिव प्रवीण यादव बंटू, विधानसभा अध्यक्ष अवनीश पाण्डेय, उपाध्यक्ष आकाश द्विवेदी, सनी पांडे, सत्यम सिंह, अभिनेश तिवारी, आलोक शुक्ला, पूर्व उपाध्यक्ष रजनीश, इरशाद आदि उपस्थित रहे।

 

 यह भी पढ़ें :- लखनऊ: इप्सेफ की सरकार से अपील-कर्मचारियों का न करें ट्रांसफर, कहा- चुनाव में नाराजगी के बाद भी नहीं किया कोई बड़ा आंदोलन 

 

 

 

संबंधित समाचार