Farrukhabad Crime: मक्का काटने गए सगे भाइयों के शव कुएं में पड़े मिले...पिता ने हत्या करने का लगाया आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद में मक्का काटने गए सगे भाइयों के शव कुएं में पड़े मिले

फर्रुखाबाद, अमृत विचार। जहानगंज थानाक्षेत्र में बुधवार को देर रात दो सगे भाइयों के शव कुएं में पड़े पाए गए। दोनों भाई मक्का काटने गए थे। पिता ने हत्या का आरोप लगाया है।
 
जहानगंज थानाक्षेत्र के गांव वंथल शाहपुर निवासी छविनाथ राजपूत ने बताया कि उनका बेटा गुलाब सिंह(18 )व अजीत सिंह (21)19 जून को 4:00 बजे अपने खेत में खड़ी मक्का की फसल को काटने गए थे। दोनों बेटे रात 10:00 बजे तक वापस नहीं आए तो उनके पास मौजूद मोबाइल से संपर्क करना चाहा। लेकिन मोबाइल नहीं उठा तो वह लोग मक्का के खेत में गए। 

जहां तलाश करने पर उनके पुत्र गुलाब सिंह वअजीत सिंह का शव उनके खेत में पंपिंग सेट के लिए की गई बोरिंग के कुएं में पड़े पाए गए। दोनों के शव निकालकर थाना पुलिस को सूचना दी गई। छविनाथ सिंह ने पुलिस को दर्ज कराई सूचना में कहा है कि उसे शक है कि उसके बेटों की हत्या करके शव कुएं में डाल दिए गए है। 

मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। दोनों भाइयों के शव पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। थाना अध्यक्ष भवन चतुर्वेदी ने बताया की दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur: जरूरतमंद लोगों को बनाते निशाना: मंदिर में कराते शादी...रात में दुल्हन माल लेकर हो जाती फरार, बंटी बबली गैंग के चार सदस्य गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा