बरेली: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से तीखी नोकझोंक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुबह सबसे पहले दामोदर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च निकाला। ज्ञापन देने के लिए कांग्रेसियों और पुलिस में तीकी नोकझोंक भी हुई। …

बरेली, अमृत विचार। कांग्रेस ने किसानों की समस्या को लेकर प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। सुबह सबसे पहले दामोदर पार्क में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और दामोदर पार्क से कलेक्ट्रेट गेट तक पैदल मार्च निकाला। ज्ञापन देने के लिए कांग्रेसियों और पुलिस में तीकी नोकझोंक भी हुई। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसीएम प्रथम को सौंपा।

गुरुवार को कांग्रेसियों ने धान क्रय केंद्रों पर धान खरीद कम होने के साथ ही नमी के नाम पर अनावश्यक रूप से हो रही कटौती पर विरोध जताया। जिलाध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि देश के किसानों को आज सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धान क्रय केंद्रों पर मनमानी की जा रही है। नमी और गीला धान बता कर किसानों को परेशान किया जा रहा है और जबरदस्त कटौती की जा रही है।

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा कि जिले में धान क्रय केंद्र कम होने के कारण किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बिचौलिए सक्रिय हो गए हैं। गन्ना किसानों का बकाया भुगतान की सरकार किसानों को गारंटी दे। कोरोना काल में व्यापारी फड़, खोखे वाले छोटे दुकानदार परेशानी के दौर से गुजर रहे हैं। केंद्र और पद्रेश की सरकारें सिर्फ पूंजीपतियों के साथ खड़ी हैं। उनके लाभ के लिए योजनाएं बना रही हैं। प्रदेश सचिव चौधरी असलम मियां ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न सबसे ज्यादा भाजपा शासित राज्यों में हो रहा है। प्रेम प्रकाश अग्रवाल ने कहा कि अगर किसानों ने खेती बंद कर दी तो देश में अनाज का संकट खड़ा हो जाएगा।

इस मौके पर चेयरमैन इलियास अंसारी, राज शर्मा एडवोकेट, पारस शुक्ला, जिला प्रवक्ता जिया उर रहमान, दिनेश दद्दा, राजन उपाध्याय, कमलेश ठाकुर, हेमेंद्र शर्मा एडवोकेट, सैयद फरहान अली, कादर खान, अविनाश चौबे, खालिद खान, योगेश जौहरी, हाजी जुबैर, मुराद बेग, अकरम सैफी, दीपक वाल्मीकि, प्रमोद अग्रवाल, संगीता कौशल, सुचित्रा सिंह, इंदिरा टंडन, सुनीता दुबे मुख्तार अहमद राजेंद्र सागर, मुकेश वाल्मीकि, सुरेश बाबू वाल्मीकि, कुमकुम शर्मा, राजेश कुमार, विजय मौर्या, मोहम्मद शाकिर, इंतजार हुसैन समेत अन्य लोग मौजूद रहे।‌

संबंधित समाचार