Kanpur: क्राइम ब्रांच और सर्विलांस टीम की मेहनत लाई रंग...14 लाख कीमत के 75 मोबाइल किए बरामद, लोग फोन पाकर बोले- Thank U Police

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में टीम ने 75 फोन बरामद किए

कानपुर, अमृत विचार। कानपुर कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच टीम की मेहनत रंग लाई। सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली। टीम ने लापता हुए मोबाइल फोन को ढूंढ निकाला। लापता हुए मोबाइल फोन लोगों को दिए। लोगों ने मोबाइल फोन पाकर पुलिस का शुक्रिया अदा किया। सर्विलांस टीम ने 14 लाख 25 हजार कीमत के 75 मोबाइल फोन बरामद किए। करीब एक से डेढ़ साल में चोरी हुए मोबाइल फोन ट्रैक करके बरामद किए गए। पुलिस उपायुक्त अपराध आशीष श्रीवास्तव ने लोगों को फोन दिए।

बरामद करने में ये टीम रही शामिल

बरामद करने वाली पुलिस में टीम में निरीक्षक अंजनी कुमार पाण्डेय, प्रभारी सर्विलांस सेल, उप-निरीक्षक ब्रजेश भाटी सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल रामजस, सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल प्रदीप कुमार सर्विलांस सेल, हेड कांस्टेबल प्रकाश पाल सर्विलांस सेल, कांस्टेबल मनोज कुमार सर्विलांस सेल, कांस्टेबल अंकित कुमार सर्विलांस सेल, कांस्टेबल रूपक खोखर सर्विलांस सेल शामिल रहे।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक

संबंधित समाचार