सोनभद्र: कुल्हाड़ी से वार कर देवर ने की भाभी की हत्या, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में गुरुवार सुबह अवैध संबंध से नाराज एक युवक ने धारदार हथियार से अपनी भाभी की हत्या कर दी। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि क्षेत्र के कनछ गांव में सत्येंद्र यादव की पत्नी सोनी देवी की हत्या उसके सगे छोटे भाई मनोज यादव ने कुल्हाड़ी से वारकर कर दिया। 

पुलिस ने बताया कि प्रांरभिक जांच में पता चला है कि हत्या का कारण अवैध संबंध था लेकिन पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। घटना के बाद मनोज यादव मौके से फरार हो गया है। आरोपी को जल्दी ही गिरफ्तार किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: IAS की गाड़ी से नीली बत्ती उतरनामा पुलिसकर्मियों को पड़ा भारी, एसपी ने दो सब इंस्पेक्टरों को किया लाइनहाजिर

संबंधित समाचार