Auraiya News: थ्रेसर में फंसा किसान...मौत, मूंग की कटाई के दौरान हुई घटना, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में थ्रेसर में फंसने से किसान की मौत

औरैया, अमृत विचार। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर निवासी युवक की थ्रेसर में फसने से मृत्यु से परिवार में मातम छा गया। मूंग काटते समय मृत्यु की सूचना पुलिस को मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंची। शव को थ्रेसर से निकालने में घंटो मशक्कत करने के बाद शव को निकालकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परतापपुर निवासी बृजेश राजपूत पुत्र सिपाही लाल 40 वर्ष अपने खेत में थ्रेसर से मूंग काटते समय हादसे का शिकार हो गए। वहीं अन्य लोगो।ने बताया कि थ्रेसर में कुछ कमी आ गई थी जिसे वह सही करने लगे थे। अचानक थ्रेसर चल जाने से वह उसमे फस गए, जिससे उनकी मौत हो गई। 

ब्रजेश, विद्याराम गिरधारीपुर निवासी के खेत शहबाजपुर में बलकट पर लिए हुए थे। मृतक की पत्नी नगीना देवी, पुत्र रितुल 18 वर्ष पुत्री नेहा और सिपाही लाल पिता, माता तारा देवी सभी लोग हादसे से आहत है। पुत्री की शादी इटावा में 1 वर्ष पूर्व की थी। मृतक के भाई साहब सिंह इस दर्दनाक हादसे से दुःखी है। 

मृतक बृजेश मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। क्षेत्राधिकारी राम मोहन शर्मा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। कोतवाली प्रभारी राजकुमार सिंह मय पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचे, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

ये भी पढ़ें- Kanpur Murder: छत पर सोता रहा पिता, नीचे बेटे की हो गई हत्या...घर के करीबी पर वारदात का शक

संबंधित समाचार