जौनपुर में अज्ञात युवक की हत्या कर फेका शव, जांच में जुटी पुलिस
जौनपुर, अमृत विचार। जिले के जलालपुर क्षेत्र में एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी गयी। उसका शव गुरुवार सुबह वाराणसी-लखनऊ हाइवे पर सड़क किनारे पड़ा मिला। पुलिस ने बताया कि आज सुबह सड़क किनारे एक 25 वर्षीय अज्ञात युवक की धारदार हथियार से गला काटकर हत्या कर दी गयी। उसका शव सड़क के किनारे मिला है।
आशंका है कि युवक की कहीं पर धारदार हथियार से उसका गला काटकर सड़क की पूर्वी पटरी के पास फेका गया हैं। युवा का आगे की तरफ से गला करीब आधा काटा गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पहचान करने की कोशिश की जा रही है कि वह कहां का है और उसकी हत्या क्यों की गई है।
ये भी पढ़ें -हरदोई: पाली में बाइक तांगे से टकराई, मां की मौत-बेटा घायल
