बहराइच: उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन, यातायात निरीक्षक पर कार्रवाई की उठाई मांग
बहराइच, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते हुए यातायात पुलिस प्रभारी पर कार्रवाई की मांग की। सभी का कहना है कि चालान के समय यातायात निरीक्षक ने अभद्र व्यवहार नायब तहसीलदार के साथ की।
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिला अध्यक्ष जयराज सिंह की अगुवाई में बृहस्पतिवार को लेखपाल जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट में एकत्रित हुए। यहां पर सभी ने मोतीपुर तहसील के नायब तहसीलदार अर्सलान उर रसीद के साथ की गई अभद्रता को लेकर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि यातायात पुलिस प्रभारी निंद्रा यादव ने नायक तहसीलदार की गाड़ी का पीछा करते हुए वीडियो बनाया पत्नी की मौजूदगी में अभद्र व्यवहार किया। इसके बाद वीडियो वायरल करना उनकी निजता का उल्लंघन है। ऐसे में यातायात निरीक्षक के विरुद्ध कार्यवाई की जाए। प्रदर्शन के बाद सभी ने डीएम को ज्ञापन दिया।
इस दौरान जिला मंत्री महेंद्र कुमार मिश्रा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उपकार मिश्र, कनिष्ठ उपाध्यक्ष वशीरूद्दीन, उप मंत्री आनंद सिंह पवार, कोषाध्यक्ष विजय कुमार, संप्रेक्षक उमेश कुमार पाठक समेत अन्य मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -पाली के सरसई शराब दुकान में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, सेल्समैन ही निकला चोर
