बदायूं: गंगा स्नान करने गया युवक डूबा, आधा घंटे बाद मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

demo image

कछला, अमृत विचार। कोतवाली उझानी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुरुवार सुबह लगभग छह बजे अपने फसल की रखवाली करने गया था। वह गंगा में स्नान करने लगा। गहरे पानी में गया और डूब गया। जिसके बाद घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया। मछुआरे गंगा में कूद गए। तकरीबन आधा घंटे के बाद गंगा से युवक का शव बरामद हो गया। मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा है। 

गांव ननाखेड़ा निवासी अर्जुन (20) पुत्र प्रेमपाल कश्यप मजदूरी करके और खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन पोषण करते थे। गुरुवार सुबह गुरुवार सुबह फसल देखने के लिए गए थे। वह स्नान करने के लिए गंगा में घुसे। गहरे पानी में जाकर डूब गए। गंगा घाट पर मछली पकड़ रहे लोगों ने उन्हें डूबता हुआ देखा तो गंगा में छलांग लगा दी। लगभग आधा घंटे के बाद अर्जुन का शव मिला। 

सूचना मिलने पर कछला चौकी इंचार्ज देवेंद्र सिंह पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत के बाद युवक की पत्नी सूरजवती का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने बताया कि उस स्थान पर पिछले डेढ़ महीने में डूबने से आठ मौत हो चुकी हैं।

ये भी पढे़ं- बदायूं: राजेंद्र बहादुर को सदर और संजय को सिविल लाइन का मिला चार्ज, चार निरीक्षकों से हटा थानों का चार्ज

 

 

 

 

संबंधित समाचार