हरदोई में प्रेमिका ने किया सुसाइड, ट्रेन के आगे कूदा प्रेमी!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई, अमृत विचार। लखनऊ में रह कर पालिटेक्निक कर रहा प्रेमी गांव आया हुआ था,वहीं गांव में उसकी प्रेमिका भी रहती थी। इस बारें मे़ उन दोनों के घर वाले बिल्कुल अंजान थे। बुधवार की देर रात न जाने क्या हुआ,प्रेमिका ने ज़हर खा लिया और उसकी मौत हो गई। उसके प्रेमी को इसका पता चला तो वह चुपचाप घर से निकला और रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है,फिलहाल उनके घर वाले कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

बताया गया है कि बघौली थाने के जासू मजरा सिकुरा का निवासी इन्द्रपाल का 25 वर्षीय पुत्र अंकित लखनऊ में पालिटेक्निक पॉलिटेक्निक कर रहा था। 3 दिन पहले ही वह अपने गांव आया था। उसी गांव की एक 19 वर्षीय युवती से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच की नज़दीकी के बारे में उनके घर वाले बिल्कुल अंजान थे। किसी को पता भी नहीं चला,बुधवार की देर रात करीब 11 बजे युवती ने ज़हर खा लिया। इसका पता होते ही उसके घर वालों ने एम्बुलेंस-108 की मदद ली और युवती को मेडिकल कालेज ले कर पहुंचें,जहां कुछ ही देर बाद उसकी मौत हो गई। उधर अंकित को जब इसका पता हुआ ,वह चुपचाप घर से निकल गया। 

गुरुवार की सुबह घर में अंकित नहीं दिखाई दिया तो उसकी तलाश शुरु कर दी गई। उसी बीच पता चला कि मडिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर अंकित का शव पड़ा हुआ है। इसका पतख होते ही वहां हड़कंप मच गया। इतनी जल्दी सब कैसे हो गया,उसके घर‌वाले उसी सदमें में डूबे हुए है। इसका पता होते ही वहां पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में लेते हुए जांच शुरु कर दी है। उधर इस बारे में उन दोनों के घर वाले फिलहाल कुछ भी बताने को तैयार नहीं है।

ये भी पढ़ें -बहराइच: संदिग्ध परिस्थितियों में घायल मिले युवक की मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार