लखनऊ: अकबरनगर के बाद अब इस इलाके में चलेगा बुल्डोजर, टूटेंगे मकान, सर्वे का काम हुआ पूरा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी के अकबरनगर में अवैध मकानों पर बुल्डोजर एक्शन पूरा हो चुका है। अब अबरार नगर और रहीम नगर में स्थित अवैध मकानों की बारी है। इन इलाकों का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। गुरुवार को एक बार फिर सिंचाई विभाग की टीम के साथ एलडीए की टीम ने अबरारनगर स्थित अवैध मकानों को जाकर देखा है।

अब इन इलाकों में भी जल्द ही योगी सरकार का बुल्डोजर चलेगा। बताया जा रहा है कि जल्द ही इन इलाकों में बुल्डोजर के पंजे घरौंदो को तोड़ते नजर आयेंगे। कुकरैल नदी के जीर्णोद्धार के लिए अकबरनगर में बने मकान टूट चुके हैं, वहीं प्रशासन अब अन्य जगहों पर हुये अतिक्रमण को हटाने की तैयारी में है।

जिन मकानों पर अब सरकार का बुल्डोजर चलना है। बताया जा रहा है वह मकान सिंचाई विभाग की जमीन पर बना है। सिंचाई विभाग की टीम ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। वहीं गुरुवार को एलडीए की टीम ने भी अबरारनगर का दौरा कर पूरी जानकारी ली है। जल्द ही यहां पर भी बुल्डोजर कार्रवाई शुरू करने की बात सामने आ रही है। उसके बाद रहीम नगर स्थित कुकरैल नदी बंधे के किनारे बने मकानों का कार्रवाई की बात सामने आ रही है। हालांकि इसमें अभी समय लगेगा।
 
इन इलाकों जिन मकानों को चिन्हित किया गया है, वहां के कब्जाधारियों से प्रशासन के अधिकारी पहले बात करेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि अकबरनगर की तरह यहां के निवासियों को भी फ्लैट देकर मनाने की कोशिश करेंगे। उसके बाद निर्माण को तोड़ा जायेगा।

अधिकारियों की मानें तो इन इलाकों में चिन्हित कब्जाधारियों को नोटिस दी जा चुकी है। इसके बाद अब बातचीत होगी होगी और मकानों को तोड़ने की कार्रवाई शुरू होगी।

यह भी पढ़ें: International Yoga Day: डॉ. सूर्य कान्त बोले- अस्थमा के मरीज इनहेलर के साथ करें यह काम तो होगा ज्यादा लाभ

संबंधित समाचार