बहराइच : विधायक और उनके पुत्र के नाम पर कार्यालयों में हो रहा फर्जी फोन
विधायक ने पत्र जारी कर फर्जी लोगों से किया आगाह
बहराइच, अमृत विचार। भाजपा के महसी विधायक और उनके पुत्र के नाम पर कुछ लोगों द्वारा विभिन्न विभागों में फोन कर रौब जमाया जा रहा है। इसकी जानकारी होने पर बृहस्पतिवार को विधायक ने पत्र जारी करते हुए विभिन्न विभाग के अधिकारियों को आगाह किया।
महसी से भाजपा विधायक सुरेश्वर सिंह और उनके बेटे जिला प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह उर्फ गोलू भैया ने पत्र जारी किया है। भाजपा विधायक का कहना है कि कुछ माध्यम से जानकारी हुई है कि हरजी व्यक्तियों की ओर से कार्यालयों, अधिकारियों, संस्थाओं और प्रतिष्ठानों के ऑफिस में फोन किया जा रहा है।
फोन करने वाले लोग विधायक और उनके बेटे के नाम का प्रयोग कर रहे हैं। विधायक का कहना है कि भतीजे बेटे या उनके नाम पर किसी भी ऑफिस में फोन किया जा रहा है तो इसकी पुष्टि जरूर करें उनके नाम का गलत उपयोग किया जा रहा है, ऐसे में फोन करने वाला व्यक्ति ही जिम्मेदार होगा।
यह भी पढ़ें:- Hello! मैं CBI अधिकारी बोल रहा हूं, आप राजकुंदरा मनी लॉन्ड्रिंग में दोषी है..., लखनऊ के व्यासायी से ठगे 43 लाख
