Hamirpur Accident: कार ने बाइक में मारी टक्कर...पीआरडी जवान की मौत, कार में बांदा का दरोगा था सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कार में बांदा का दरोगा था सवार, मृतक जवान सदर विधायक का था रिश्ते में समधी

हमीरपुर, अमृत विचार। सुमेरपुर कस्बे की आईटीआई संस्थान से ड्यूटी कर बाइक अपने पचखुरा बुजुर्ग गांव जा रहे पीआरडी जवान को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। जिससे जवान की मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। टक्कर मारने वाली कार में बांदा का एक दरोगा सवार था। पुलिस ने गुजरात राज्य के नंबर वाली कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक पीआरडी जवान सदर विधायक का रिश्तेदार बताया जा रहा है।

सुमेरपुर थाना क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग गांव निवासी नत्थू प्रजापति (54) सुमेरपुर कस्बे की आईटीआई संस्थान में गार्ड के पद पर तैनाती थी। ये आज ड्यूटी करने के बाद अपनी मोटरसाइकिल से गांव की ओर जा रहा था तभी देवगांव तिराहे से पहले बांदा मार्ग पर तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी जिससे जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। कार सवारों ने उसे तत्काल इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया।

जहां डांक्टरो ने जवान को देखते ही मृत घोषित कर दिया। मृतक जवान सदर विधायक डाँ.मनोज प्रजापति का रिश्ते में समधी बताया जा रहा है। जिस कार से ये हादसा हुआ है उसका नम्बर गुजरात प्रांत का है। कार में बांदा का एक दरोगा सवार था। ये किसी मुकदमे में दबिश देने के लिए आ रहा था तभी ये हादसा हो गया। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें- Kanpur Accident: तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा में मारी टक्कर...एक की मौत, तीन की हालत गंभीर, हरियाणा के नंबर पर वाहन रजिस्टर्ड

संबंधित समाचार