मुरादाबाद: अस्पताल में दामाद ने ससुर को लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला, जानिए पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बीमार बेटी के इलाज का बिल जमा करने को लेकर हुआ विवाद, कांठ के एक निजी अस्पताल में हुई घटना, दामाद व उसका भाई पुलिस की हिरासत में

छजलैट, अमृत विचार: कांठ के एक निजी अस्पताल में गुरुवार देर रात महिला के इलाज के खर्च का बिल जमा करने को लेकर ससुराल और मायके वालों में मारपीट हो गई। इसमें बीमार महिला के घायल पिता की मौत हो गई। महिला के मायके वालों ने दामाद और उसके भाइयों पर लात-घूंसों व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने का आरोप लगाया। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या में एफआईआर दर्ज की गई है।

बताया गया कि छजलैट थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर चौहरा में किसान बदलू (60) का परिवार रहता है। उनके परिवार में दो बेटे और पांच बेटियां हैं। वर्ष 2021 में बदलू ने मझली बेटी तैयबा की शादी गांव बीबीपुर निवासी अहमद हसन के बेटे रफीक के साथ की थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले ने दहेज की मांग को लेकर तैयबा को प्रताड़ित करते थे। इस बीच कई बार पंचायतें भी हुईं, लेकिन उनका व्यवहार नहीं बदला। ससुराल वालों से परेशान होकर तैयबा मायके आई गई। वह गर्भवती थी। आठ-10 दिन पहले उसने एक बच्चे को जन्म दिया। प्रसव के बाद उसकी तबीयत बिगड़ हो गई। 19 जून को पिता बदलू ने बेटी तैयबा को कांठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

अब गुरुवार देर रात बदलू ने अस्पताल से छुट्टी होने के बाद इलाज के खर्च का बिल जमा करने के लिए दामाद रफीक से कहा तो दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद अस्पताल में ही दामाद रफीक और उसके भाइयों ने ससुराल वालों पर लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे बदलू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।  

इस दौरान कांठ थाने में मृतक के परिजनों ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कांठ थाना प्रभारी निरीक्षण योगेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि गैर इरादतन हत्या में दामाद रफीक, उसके भाई सफी और बहनोई आरिफ के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। रफीक और उसके भाई सफी को हिरासत में लिया गया है।

ये भी पढे़ं : Moradabad News : युवक की गोली मारकर हत्या, मंडी गेट पर परिजनों ने जमकर किया हंगामा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म