बहराइच में शमशान और कब्रिस्तान के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर, प्रशासन ने गिराया अवैध निर्माण 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/बहराइच, अमृत विचार। कैसरगंज कोतवाली अन्तर्गत ग्राम वैराकाजी चौराहा पर तहसील प्रशासन ने शमशान और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 

कैसरगंज के एसडीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि नायब तहसीलदार ब्रहादीन यादव के नेतृत्व में पहुंची राजस्व टीम ने वर्षों से शमशान और कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध रूप से कब्जा कर अस्थाई दुकाने बनाने वालो के विरूद्ध प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर से उनके द्वारा किये गये अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान सुरक्षा बलों की भी तैनाती की गई थी, ताकि किसी भी तरह के अप्रिय घटना को रोका जा सके। एसडीएम पंकज दीक्षित ने बताया कि किसी भी प्रकार के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें -पुलिस भर्ती परीक्षा: अखिलेश यादव ने सरकार पर उठाया सवाल, कहा-यूपी के बुलडोजर के पास दूसरे राज्यों में जाने का लाइसेंस और साहस...

संबंधित समाचार