बरेली: हनुमान ने जला दी रावण की सोने की लंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में गुरुवार को श्रीराम की सुग्रीव पर नाराजगी, सीता खोज, हनुमान का लंका प्रवेश, हनुमान सीता मिलन, लंका दहन का मंचन किया गया। मंचन में सीता की खोज शुरू हो जाती है। जामवंत द्वारा बल की याद दिलाने के बाद हनुमान समुद्र …

बरेली, अमृत विचार। श्रीरानी महालक्ष्मी बाई रामलीला समिति की ओर से आयोजित रामलीला में गुरुवार को श्रीराम की सुग्रीव पर नाराजगी, सीता खोज, हनुमान का लंका प्रवेश, हनुमान सीता मिलन, लंका दहन का मंचन किया गया। मंचन में सीता की खोज शुरू हो जाती है। जामवंत द्वारा बल की याद दिलाने के बाद हनुमान समुद्र पार कर लंका नगरी पहुंचते हैं।

उन्हें अशोक वाटिका में सीता दिखती हैं। हनुमान सीता को राम का संदेश देते हैं। इस दौरान उनका लंका के राक्षसों से युद्ध होता है। रावण का पुत्र मेघनाद ब्रह्मास्त्र का उपयोग कर हनुमान को बंधक बना लेता है। रावण के निर्देश पर हनुमान की पूंछ में आग लगा दी जाती है। उसी आग से वह पूरी लंका को भस्म कर देते हैं।

इस दौरान समिति के अध्यक्ष रामगोपाल मिश्रा ने कहा कि यह रामलीला कोरोना की गाइडलाइन के मुताबिक की जा रही है। इस मौके पर प्रभु नारायण तिवारी, डीके वाजपेयी, अमित अवस्थी, धीरेंद्र शुक्ला, कृष्ण चंद्र दीक्षित, ब्रजेश प्रताप सिंह, रजनीश वाजपेयी, कृष्ण दीक्षित, आदित्य मिश्रा आदि रहे।

संबंधित समाचार