लखनऊ: डायबिटीज से भी खतरनाक है अमोनिया, किडनी और लिवर को करता है खराब, योग से घटेगा स्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। डायबिटीज से अमोनिया कम खतरनाक नहीं होता। शरीर के अन्दर रक्त में इसका स्तर बढ़ने से लिवर और किडनी को गंभीर नुकसान पहुंचता है। यह जानकारी डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के डॉ.एसके पाण्डेय ने दी है। खून में अमोनिया का स्तर कम करने में योग अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में सभी लोगों को प्रशिक्षित योग शिक्षक से योग की जानकारी कर योग करना चाहिए। जिससे शरीर को स्वस्थ रखा जा सके।

अमोनिया खून में एक गंदा पदार्थ होता है। यह पदार्थ प्रोटीन के पाचन के दौरान बनता है। आमतौर पर यह यूरिन के जरिये शरीर से बाहर निकल जाता है, लेकिन कई बार यह शरीर से बाहर नहीं निकलता तो समस्या का कारण बन सकता है।

अमोनिया बढ़ने के लक्षण

डॉ. एसके पाण्डेय ने बताया कि अमोनिया बढ़ने पर इसका सीधा असर शरीर के अन्य अंगों पर पड़ता है। इस समस्या में लक्षणों की बात करें तो नींद अधिक आना, यादाश्त में कमी, हाथ का कांपना, बेहोशी जैसी स्थिति बन सकती है। जो जीवन के लिए खतरा भी हो सकता है।

योग से बढ़ता है ऑक्सीजन का स्तर

वह बताते हैं कि यदि नियमित योग किया जाये तो शरीर में ऑक्सीजन का स्तर बढ़ता है। जिससे अमोनिया का स्तर शरीर में घटता है। योग के जरिये इस समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। वहीं लक्षणों में सुधार न होने पर तत्काल चिकित्सक से सलाह लेनी चाहिए।

यह भी पढ़ें: आत्मघाती कदम : पत्नी का दर्द नहीं देख पाया पति तो अस्पताल में फंदा लगा दे दी जान

 

संबंधित समाचार