दुष्कर्म पीड़िता :महिला अस्पताल में किशोरी ने बेटी को दिया जन्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता ने जिला महिला अस्पताल में बेटी को जन्म दिया है। महिला पुलिस अभिरक्षा में नाबालिक नवजात बेटी के साथ भर्ती है।

पयागपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिक को नौ माह पूर्व तीन लोग अपहरण कर ले गए थे। इसके बाद हरियाणा के सिरसा में उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया था। इसी दौरान नाबालिक गर्भवती हो गई। पयागपुर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि मुख्य आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर है।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए बुधवार को नाबालिक दुष्कर्म पीड़िता ने कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया था। देर रात को हालत गंभीर होने पर नाबालिक गर्भवती को पुलिस ने जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया था। गुरुवार रात को नाबालिक गर्भवती ने बेटी को जन्म दिया। जच्चा और बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ हैं। हालांकि नवजात बेटी का वारिस कौन होगा, इसको लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं।

यह भी पढ़ें:- आत्मघाती कदम : पत्नी का दर्द नहीं देख पाया पति तो अस्पताल में फंदा लगा दे दी जान

संबंधित समाचार