वारदात : पति ने पत्नी को चाकू से वार किया घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच, अमृत विचार। फखरपुर क्षेत्र में शुक्रवार दोपहर में एक युवक ने अपनी पत्नी पर ही चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को गंभीरावस्था में मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के नकौड़ा गांव में शुक्रवार दोपहर में 25 वर्षीय शमशाद हांफता हुआ घबराया हुआ घर पहुंचा। उसने पत्नी 22 वर्षीय साकिरा से कही छिपा देने को कहा ताकि उसे तलाश रहे लोग उसे न पाए सके। साथ ही किसी लड़की से छेड़छाड़ करने और ग्रामीणों द्वारा पीछा किए जाने की बात कही। इसी बात को लेकर पति पत्नी में तकरार हुई।

शमशाद ने पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले किए। जो साकिरा के दोनों हाथों, पेट, कमर आदि पर घाव हो गए। उसका मायका कोठवलकलां में है। किसी कि सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने घायल को सीएचसी लाए जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर तत्काल मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

इस मामले में थानाध्यक्ष करुणाकर पांडेय ने बताया कि युवती को चाकू से घायल कर फरार पति के फरार होने की जानकारी मिली है। पीड़ित की ओर से कोई सूचना या लिखित तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जायेगा।

 

यह भी पढ़ें:- आत्मघाती कदम : पत्नी का दर्द नहीं देख पाया पति तो अस्पताल में फंदा लगा दे दी जान

संबंधित समाचार