रायबरेली: सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मंत्री दिनेश सिंह के भाई, लोडर को बचाने के चक्कर पलटी कार, सभी सुरक्षित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश सिंह की गाड़ी लोडर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर हाईवे के किनारे गड्ढे में पलटी गई। हादसे में सभी लोगों को मामूली चोटे आई है। शनिवार सुबह भदोखर थाना क्षेत्र के मुंशीगंज औघड़ आश्रम के पास यूपी सरकार में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के भाई व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह अपनी फॉर्च्यूनर कार से पूर्णिमा पर डलमऊ गंगा स्नान करने जा रहे थे।

तभी औघड़ आश्रम के पास सामने से आ रहे लोडर को बचाने के चक्कर में उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई है, गाड़ी पलटते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ी में फंसे सभी तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। सभी को मामूली चोटें आई सूचना पर पहुंची पुलिस ने हाइड्रा की मदद से गाड़ी को किनारे करवाया।

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर समेत 16 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

संबंधित समाचार