Unnao: गणना में वन विभाग को मिले 12 सारस राज्य पक्षी... प्रदेश सरकार ने दो दिवस में गणना करने के दिये थे निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रदेश सरकार ने दो दिवस में गणना करने के दिये थे निर्देश

उन्नाव, अमृत विचार। राज्य पक्षी सारस के संरक्षण को लेकर योगी सरकार ने पहल करते हुये प्रदेश में दो दिवसीय सारस की गणना किये जाने के निर्देश दिये है।

जिसके चलते नवाबगंज चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार में रेन्ज अधिकारी विवेक कुमार सिंह के नेतृत्व में दो टीमें गठित कर गुरुवार और शुक्रवार को पक्षी विहार के झील परिसर में सारस पक्षी सुबह 6 से आठ बजे और शाम 4 से 6 बजे तक गणना की गयी। 

बता दें राज्य पक्षी सारस की गणना में पर्यटक सैलानी सहित प्रकृति प्रेमियों ने भी खूब हिस्सा लिया। 2023 में हुयी गणना में 19522 सारस पक्षी पाये गये थे। पक्षी विहार के रेंजर विवेक सिंह ने बताया गणना गुरुवार से शुक्रवार दो दिन होनी थी।

इस दौरान पहले दिन सुबह 10 सारस का झुंड पक्षी विहार झील के ऊपर उड़ता दिखाई दिया। दूसरे दिन शुक्रवार की शाम करीब 5 बजे दो सारस विचरण करते दिखाई दिये। जिनकी फ़ोटो कैमरे में कैद की गई है।

जिनकी फ़ोटो व संख्या मुख्य वन संरक्षक ईको विकास लखनऊ को भेजी जायेगी। सारस की गणना वर्ष में दो बार ग्रीष्म व शीत काल मे होती है। गणना में पक्षी विहार के दरोगा अमन वर्मा संजय बंटी सहित पर्यटकों व प्रकृति प्रेमियो ने भी भाग लिया।

संबंधित समाचार