अयोध्या: रेलवे अधिग्रहण को रोकने के लिए हनुमान चालीसा पाठ और सद्बुद्धि के लिए यज्ञ
अयोध्या, अमृत विचार। रेलवे द्वारा प्रस्तावित अधिग्रहण रोकने के लिए शनिवार को अयोध्या धाम विकास समिति के तत्वावधान में हनुमान चालीसा पाठ और सद्बुद्धि के लिए यज्ञ करके सत्याग्रह किया गया। अयोध्याधाम जंक्शन के दक्षिण दिशा में स्थित अधिग्रहण के प्रभाव क्षेत्र में आने वाले निवासियों ने भारत सरकार तथा रेलवे प्रशासन को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए धार्मिक अनुष्ठान का सहारा लिया।
हनुमान चालीसा पाठ में आए हुए सभी प्रभावित निवासियों ने अयोध्या के राजा हनुमान से विस्थापन से बचाने के लिए प्रार्थना की। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आने वाले समय में रामलला सरकार को भी ज्ञापन देने हम अधिग्रहण से प्रभावित नागरिक जाएंगे।
इस अवसर पर पार्षद विनय जायसवाल, श्रीनिवास शास्त्री, शीतला प्रसाद दुबे, दिनेश मिश्रा, हरिनाथ यादव, अनुराग वर्मा, दो बंशीधर, डॉक्टर ओमप्रकाश वर्मा, संजय वर्मा, मनोज सोनकर, अभिनव मिश्रा, सुदामा वर्मा, रंजीत दुबे, बांकेलाल, रामकृष्ण गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें:-हरदोई: प्रेम-प्रसंग में मिल रही थी धमकी, तो युवक ने कर ली सुसाइड, जानें पूरा मामला
