अयोध्या: सरयू नदी में महेश योगी ने 7 घंटे में 13,100 डुबकियां लगातार लगाकर बनाया विश्व कीर्तिमान!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। अयोध्या के सिद्धपीठ श्री हनुमानगढ़ी के संत महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी ने एक बार फिर नया कीर्तिमान बनाया है। यह कीर्तिमान 7 घंटे में सरयू नदी में 13,100 डुबकियां लगातार लगाकर स्थापित किया। इसके लिए वल्ड रिकॉर्ड टीम ने सर्वे किया है। शुक्रवार को महेश योगी ने अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर 71 दिवस के लिए रूद्र राज योग की साधना का संकल्प लिया है। इस दौरान गेरूवा वस्त्र त्यागकर श्वेतांबर वस्त्र धारण करेंगे।

महेश योगी 2 अप्रैल से भोजन का त्याग कर अनवरत 11 घंटे प्रतिदिन कपालभाति की कठोर साधना कर रहे है। वे 80 दिनों में 80 लाख स्ट्रोक कपालभाति लगाए। इसी के साथ उन्होंने अष्ट सिद्धि योग साधना को पूर्ण किया। इसी क्रम में बीते बुधवार को महेश योगी ने मां सरयू के जलधारा में लगातार 7 घंटे में 13100 डुबकियां लगाकर भारत के नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के संयोजक अविनाश तिवारी ने बताया "आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर स्वामी महेश योगी "रुद्र राज योग साधना" आरंभ हो रही है। जो प्रतिदिन अनवरत 11 घंटे कपालभाती प्राणायाम साधना के साथ करते रहेंगे। 71 दिवसीय साधना का सितंबर में होगा समापन 71 दिवसीय साधना पूर्ण होने के उपरांत महेश योगी राजधानी दिल्ली में लगातार 11 दिवस तक कपालभाति की साधना करेंगे। वह राष्ट्र के नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित होगा। 

राजधानी दिल्ली से योग के संदर्भ में एक वृहद शंखनाद करते हुए स्वामी द्वारा रुद्र राज योग की साधना संपूर्ण भारतवर्ष में प्रसारित करेंगे। युवाओं और विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण रुद्र राज योग महेश योगी ने बताया " भारत के प्रत्येक युवाओं तथा विद्यार्थियों को रुद्र राज योग के महत्व से परिचय कराया जाएगा। क्योंकि यह साधना युवाओं में प्रखता, आत्म बल, ज्ञान प्रज्ञा का अभियोदय करता है। जिससे भारत विश्व गुरु के रूप में स्थापित हो सकेंगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता