हरदोई: डीएम ने ईओ का रोका वेतन रोका, नोटिस जारी कर मांगा स्पष्टीकरण, जानें वजह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहाबाद/हरदोई, अमृत विचार। लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री के आदेशों का अरक्षश: सहित पालन होना शुरू हो गया है आए दिन कार्यालय से गायब रहने वाले जनता से रोग रोग होने वाले योग का जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने वेतन रोक दिया है। कार्यालय से गायब रहने और सरकारी मीटिंगों में अनुपस्थित रहने के कारण जिला अधिकारी ने खड़े तेवर अपनाते हुए शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी आर आर अंबेश का जून माह का वेतन रोक दिया है और नोटिस जारी करके तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया है।

 शाहाबाद नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी शाहाबाद मुख्यालय पर न रहकर अपने लखनऊ आवास पर रहते हैं। सप्ताह में मात्र दो बार शाहाबाद में उनका आगमन होता है और विभागीय अभिलेख पर हस्ताक्षर करके चलते बनते हैं। जिला मुख्यालय पर होने वाली मीटिंग्स में भी अधिशासी अधिकारी अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। अधिशासी अधिकारी के मुख्यालय पर न रहने की वजह से नगर पालिका परिषद में अपनी समस्याएं लेकर आने वाले फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ता है।

अधिशासी अधिकारी के कार्यालय में अनुपस्थित होने के बारे में जब भी पालिका के कर्मचारियों से पूछा गया तो हर बार यही उत्तर मिलता है कि अधिशासी अधिकारी मीटिंग में गए हैं। कौन सी मीटिंग में गए हैं ? कहां की मीटिंग में गए हैं ? इसका जवाब कोई भी नगरपालिका का कर्मचारी नहीं दे पाता। अधिशासी अधिकारी उपस्थित पंजिका में प्रतिदिन उपस्थित दिखते हैं। 

इस संबंध में मीडिया के कुछ कर्मियों ने अधिशासी अधिकारी के कार्यालय का रियलिटी चेक भी किया था उस वक्त अधिशासी अधिकारी को कार्यालय में होना चाहिए लेकिन अधिशासी अधिकारी कार्यालय में नहीं थे। पड़ोस के नगर पालिका अध्यक्ष कार्यालय में कुछ सभासद बैठे हुए थे। रियलिटी चेक के दौरान उन्होंने भी अधिशासी अधिकारी के न मिलने की बात मीडिया कर्मियों से कही थी।

यह भी पढ़ें:-UP IPS Transfer: लखनऊ और प्रयागराज के कमिश्नर समेत 16 सीनियर आईपीएस अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें सूची

संबंधित समाचार