रायबरेली: गंगा नदी में नहाने आये तीन युवकों में दो डूबे, तलाश जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। गर्मी से निजात पाने के लिए गंगा नदी में नहाने गए तीन दोस्त डूब गए जिनमे एक को शोरगुल मचाने के बाद बाहर निकाल लिया गया है जबकि दो युवक अभी लापता है। गदागंज क्षेत्र के अन्तर्गत पयागपुर गंगा घाट पर नदी में नहाने गए तीन युवक में से दो युवक गंगा नदी में डूब गए है। जिनकी तलाश गोताखोरों के द्वारा की जा रही।

जानकारी के अनुसार गदागंज थाना क्षेत्र के मतीनगंज निवासी शिमरा पुत्र तौशीब, फहद पुत्र अरशद निवासी मखदूमपुर जो अपने दिल्ली से आये  रिश्तेदार चांद के साथ तीनो लोग पयागपुर गंगा घाट पर नहाने गए थे। नहाते समय दो गहरे पानी में चले गए जिससे सिमरा व चांद  पानी में बह गए जिनकी तलाश की जा रही है। कोतवाली प्रभारी राकेश चंद ने बताया कि डूबे युवकों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राजभवन ने बनाया विश्व कीर्तिमान, गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड में नाम दर्ज

संबंधित समाचार