बेल्हा का रहने वाला है एकेटीयू के 120 करोड़ की ठगी में शामिल जालसाज
प्रतापगढ़, अमृत विचार। डा. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) के बैंक खाते से 120 करोड़ रुपये अहमदाबाद के श्री श्रद्धा एजूकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट के खाते में धोखाधड़ी कर ट्रांसफर करा लिए गए। एकेटीयू और यूनियन बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से की गई जालसाजी की खबर मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने ठगी करने वाले सात जालसाजों को गिरफ्तार कर 119 करोड़ रुपये भी वापस करा लिए।
शातिराना तरीके से ठगी करने वाले गिरोह में प्रतापगढ़ के दरछुट गांव का गिरीश चंद्रा भी शामिल रहा। वह लखनऊ में निवास बनाकर रहता था।एकेटीयू का अधिकारी और बैंक मैनेजर बनकर खाते में रुपये स्थानांतरित करवा लिए। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीकेटी लखनऊ के गिरीश चंद्रा,अमरौली सूरत गुजरात के रहने वाले देवेंद्र जोशी, अहमदाबाद के रहने वाले उदय पटेल,सूबे के उन्नाव के रहने वाले राजेश बाबू, महानगर लखनऊ के शैलेश कुमार रघुवंशी, मुसाफिर खाना अमेठी के रहने वाले दस्तगीर आलम,गांधीनगर बस्ती के रहने वाले कृष्णकांत को गिरफ्तार किया कर लिया। गिरीश चंद्रा की गिरफ्तारी के बाद यहां लोग अवाक रह गए।
ये भी पढ़ें -मेगा रिटेल एक्स्पो 2024: महाप्रबंधक राजेश कुमार बोले- देश के आर्थिक विकास में बैंकों की भूमिका अहम
