मुरादाबाद: संदिग्ध अवस्था में विवाहिता फांसी पर झूली, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद , अमृत विचार।  पाकबड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी पर झूलती मिली। महिला का शव छज्जे की सरिया से लटकता मिला। मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो पति समेत अन्य ससुराली फरार थे। केवल सास घर में मौजूद थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। घटना …

मुरादाबाद , अमृत विचार।  पाकबड़ा क्षेत्र में एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में फांसी पर झूलती मिली। महिला का शव छज्जे की सरिया से लटकता मिला। मायके वाले जब मौके पर पहुंचे तो पति समेत अन्य ससुराली फरार थे। केवल सास घर में मौजूद थी। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

घटना पाकबड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर कला की है। गांव निवासी सतीश सिंह फोटोग्राफर है। उसका गांव में ही स्टूडियो है। करीब 11 साल पहले उसका विवाह कटघर थाना क्षेत्र के ग्राम इमलाक की मिलक निवासी छाया के साथ हुआ था। उसके दो बेटे युग और सूर्यप्रकाश हैं। बताते हैं कि बुधवार की रात सभी परिजन खाना खाकर सो गए। ससुरालियों के अनुसार भोर में जब आंख खुली तो छाया का शव लिंटर से निकली सरिया पर रस्सी से लटका हुआ था।

शव नीचे उतारने के बाद सुबह ससुरालियों ने छाया के परिजनों को सूचना दी। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो पति सतीश समेत अन्य ससुराली फरार हो चुके थे। घर में केवल छाया की सास मौजूद थी। इसके बाद परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। उनका कहना था कि सतीश अक्सर छाया से झगड़ा करता था। करीब एक सास पहले जब छाया को लेने आए थे तो मायके वालों के सामने ही पति ने झगड़ा किया था।

मंगलवार को भी छाया के साथ बदसलूकी की गई थी। सूचना पर सीओ हाईवे अनिल कुमार यादव फारेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पीएम को भेज दिया है। सीओ हाईवे का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार