हरदोई: पूर्व राज्यमंत्री के आवास के पीएनसी कंपनी के डंपर से कुचल कर युवक की मौत, चालक फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। घर में छप्पर थाने का सामान खरीद कर लौट रहे युवक को बघौली चौराहे पर पूर्व राज्यमंत्री के आवास के सामने मिट्टी से लदे पीएनसी कंपनी का डंपर कुचलते हुए निकल गया, जिससे युवक की वहीं पर मौत हो गई, इस बीच ड्राइवर डंपर वहीं छोड़ कर भाग निकला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेते हुए डंपर को‌ हटाया।

बताया गया है कि बघौली थाने के रामधाम मजरा लोधी निवासी 30 वर्षीय सरोज पुत्र हीरा लाल रविवार की सुबह अपने घर के छप्पर को थाने के लिए कुछ सामान खरीद कर माधौगंज रोड बघौली चौराहे से पैदल लौट रहा था,उसी बीच पूर्व राज्यमंत्री रामकुमार कुरील के आवास के सामने माधौगंज की तरफ से मिट्टी लाल कर लौट रहे पीएनसी कंपनी के डंपर ने सरोज को कुचल दिया, जिससे उसकी वहीं पर मौत हो गई।

इसी बीच ड्राइवर डंपर को वहीं छोड़ कर भाग गया। इसका पता होते ही वहां पहुंचे बघौली पुलिस चौकई इंचार्ज सुरेश कुमार सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे और शव को कब्ज़े में लेते हुए वहां खड़े डंपर को हटवाया। इसका पता होते ही सरोज के घर वालों के बीच कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ेः "25 जुलाई से होगा डीआईओएस कार्यालय का घेराव"

संबंधित समाचार