प्रतापगढ़: विद्युत टीम पर हमले में दो नामजद सहित चार के खिलाफ केस दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़, अमृत विचार। विद्युत टीम पर हुए हमले व रुपये छीनने के मामले में जेई बाबागंज की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटना से विद्युतकर्मी आक्रोशित हैं।

नगर कोतवाली के सिनेमा रोड टक्करगंज में बकायेदारों से बिल वसूलने व डिस्कनेक्शन की कार्रवाई करने गई बिजली विभाग की टीम पर शनिवार को बकायेदार ने अपने साथियों के साथ हमला बोल दिया था। लाइनमैन की जमकर पिटाई कर दी थी। जान बचाकर जेई को वहां से भागना पड़ा था। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर वहां भाग निकले थे। 

घटना को लेकर विद्युतकर्मियों ने आक्रोश जताया था। बाबागंज विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता ओपी गुप्ता ने घटना की तहरीर नगर कोतवाली में दी थी। मारपीट करने के साथ ही 27 हजार रुपये भी छीनने का आरोप लगाया था। मामले में  देर रात जेई बाबागंज की तहरीर पर पुलिस ने असफाक, पप्पू कूलर वाले सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।  पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें:-मायावती ने पलटा अपना फैसला, भतीजे आकाश आनन्‍द को फिर बनाया 'उत्तराधिकारी'


संबंधित समाचार