हरदोई में केमिकल फैक्ट्री में गैस रिसाव, एक मजदूर की मौत
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के संडीला औद्योगिक इलाके में एक केमिकल फेक्ट्री में गैस रिसाव होने से गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस नेकहा कि कीट नाशक बनाने वाली फैक्ट्री में कल रात बघौली के गणेशपुर गांव का रहने …
हरदोई। उत्तर प्रदेश में हरदोई के संडीला औद्योगिक इलाके में एक केमिकल फेक्ट्री में गैस रिसाव होने से गुरुवार को एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि एक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस नेकहा कि कीट नाशक बनाने वाली फैक्ट्री में कल रात बघौली के गणेशपुर गांव का रहने वाला रामावतार अन्य लोगों के साथ काम कर रहा था कि एक पाइप गैस के वाल्व पर गिर गया जिससे गैस का रिसाव शुरू हो गया। रिसाव से रामावतार और एक अन्य बेहोश हो गये।
रामावतार के परिवार वालों ने कहा कि फैक्ट्री वालों ने देर रात बेहोशी की ही हालत में उसे घर भेज दिया। उसकी आज सुबह मौत हो गई । फैक्ट्री वालों की इस लापरवाही पर घर वालों ने रामावतार का शव फैक्ट्री के बाहर रख प्रदर्शन किया ।फैक्ट्री के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है ।
