बलरामपुर: मार्ग दुर्घटना में बाइक चालक और महिला की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलरामपुर, अमृत विचार। ललिया थाना क्षेत्र मे हरिहरगंज बरदौलिया मार्ग पर धन्धरा पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार महिला व चालक की मौत हो गई। 

ललिया थाना क्षेत्र के सिटकिहवा गांव निवासी संजय कुमार वर्मा गांव की महिला बेवा सुमन के साथ बाइक पर सवार होकर शिवपुरा इलाज कराने गत शनिवार  देर शाम को जा रहे थे। धन्धरा पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित अज्ञात ट्रेक्टर ट्राली ने बाइक सवार को रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के भाई सुभाष कैराती की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया गया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर चालक एवं वाहन की तलाश की जा रही है। उधर दुर्घटना मे मारे गए लोगों के परिजनो का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें -भूमि विवाद में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया लहूलुहान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात