प्रयागराज : मंत्री के मोहल्ले में पानी को तरस रहे लोग,स्मार्ट सिटी की खुल रही पोल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

15 दिनों से नहीं आ रहा पानी, शिकायत बेअसर

प्रयागराज, अमृत विचार।  प्रदेश के कैबिनेट मंत्री के इलाके में जनता पानी के लिए तरस रही है। पिछले 15 दिनों से लोग पानी के हांथ में बाल्टी लेकर भटक रहे  है। जल संस्थान में लिखित शिकायत के बावजूद शहर के मेयर और अधिकारियों इनकी समस्या दिखाई नही दे रही है। 

बतादें कि शहर के बहादुरगंज में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का आवास है। इस मोहल्ले में पिछले 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। मोहल्ले के लोग पानी के लिए परेशान हो रहे है। महिलाएं दूसरे मोहल्ले में जाकर पानी भरने को मजबूर है। एक तरफ मंत्री नंद गोपाल गुप्ता का मकान दूसरी तरफ मोहल्ले के लोग बिन पानी के के लिए मजबूर है। कांग्रेस नेता  इरशाद उल्ला ने कहा उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज को स्मार्ट सिटी घोषित कर रखा है।

वही पुराना मोहल्ला बहादुरगंज कैबिनेट मंत्री का मोहल्ला है। इस मोहल्ले में 15 दिनों से पानी नहीं आ रहा है। यहां के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा हैं। इस भीषण गर्मी में पानी न निलने से समस्याएं विकराल होती जा रही है। नगर निगम जल संस्थान, नगर आयुक्त, मेयर सुनने को तैयार नहीं है। शिकायतकर्ताओं में इरशाद उल्ला, असद जिया, साइना,अरजुमन, नस्शो, सकीना, तबस्सुम, चांद, चुनने, कलीम, अजीज, असलम, फुल, गनी, पीरु, बाबूलाल, अतिमा, आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:- पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज : शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग पर प्राथमिकता

संबंधित समाचार