बरेली: शराबी पति ने महिला को बांधकर पीटा, पड़ोसियों ने कराया मुक्त, जानें मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिशारतगंज/बरेली, अमृत विचार। एक शराबी पति ने महिला को चारपाई पर बांधकर पूरी रात मारपीट की। सुबह जानकारी होने पर पड़ोसियों ने उसे मुक्त कराया। पीड़िता ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। 

पीड़िता ने बताया कि उसका पति और सास ससुर उससे मायके से लैपटॉप सोने की चेन घर में प्लास्टर करने को रुपये लाने को कहते है। उसके विरोध पर उसे प्रताड़ित करते हैं। महिला का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब 7:00 बजे पति शराब पीकर आया और उसके साथ मारपीट करने लगा जिसमें सास व ससुर ने भी पति का पूरा सहयोग किया और मारपीट कर घायल अवस्था में पीड़िता को रात्रि करीब 10:00 बजे चारपाई से बांधकर डाल दिया, वह पूरी रात पड़ी रही। 

जानकारी होने पर पड़ोसियों ने उसे छुड़ाया। घायल पीड़िता ने रविवार की सुबह पुलिस को पति व सास ससुर के विरुद्ध तहरीर दी है। महिला के पिता ने बताया की पुलिस ने समझा बुझाकर वापस उसकी ससुराल भेज दिया है।

ये भी पढे़ं- बरेली: ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर सवार दो दोस्तों की मौत, मिर्च बेचने बाजार जा रहे थे दोनों

संबंधित समाचार