प्रयागराज : डंपर और अप्पे की टक्कर में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई,  प्रयागराज अमृत विचार:  थाना क्षेत्र के गारापुर गांव के सामने रविवार को डंपर और अप्पे की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि  दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  

प्रमोद कुमार पुत्र महंगू निवासी मनसैता थरवई और बडके यादव पुत्र रविशंकर यादव निवासी गोडवा का फाफामऊ रविवार को अप्पे से जा रहे थे। उस दौरान अप्पे और डंपर में टक्कर हो गई। जिसमे दोनो गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल भेज दिया। जहां प्रमोद की मौत हो गई, जबकि बड़के यादव का इलाज चल रहा है।  मृतक प्रमोद चार भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी पत्नी करिश्मा का रो रो कर बुरा हाल है। उसकी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी।

यह भी पढ़ें:- पुलिस आयुक्त ने संभाला चार्ज : शहर की यातायात व्यवस्था और पुलिसिंग पर प्राथमिकता

संबंधित समाचार