गाजा में भीषण लड़ाई बहुत जल्द समाप्त हो जाएगी: पीएम नेतन्याहू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यरुशलम। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा है कि हमास के खिलाफ तीव्र लड़ाई खत्म होने की कगार पर है। इजरायली न्यूज चैनल के साथ एक साक्षात्कार में नेतन्याहू ने रविवार को कहा कि राफा में युद्ध का गहन चरण समाप्त होने वाला है और इजरायली सेना पूरे गाजा पट्टी में तीव्र लड़ाई के समापन की कगार पर है। 

उन्होंने कहा, “इसका मतलब गाजा पट्टी में चल रहे संघर्ष का अंत नहीं है और हमास के ठिकानों के खिलाफ लड़ाई के साथ अभियान जारी रहेंगे। गाजा में तीव्र लड़ाई के समापन के बाद, हम उत्तर की ओर बढ़ते रहेंगे। 

उन्होंने लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्लाह के खिलाफ पूर्ण युद्ध शुरू करने की इजरायल की चेतावनियों का जिक्र करते हुए कहा कि इजरायल-लेबनान सीमा पर युद्ध विराम सुनिश्चित करने के लिए कोई भी समझौता, हमारी शर्तों को पूरा करना होगा।। उन्होंने कहा कि वह केवल उस समझौते पर सहमत होंगे, जिसमें गाजा पट्टी में हमास को सत्ता से हटा दिया जाएगा और लगभग 100 बंधकों को रिहा किया जाएगा, जो अभी भी फिलिस्तीनी एन्क्लेव में बंद हैं। 

ये भी पढ़ें- रूस के दागिस्तान में आतंकी हमला, 15 पुलिस अधिकारियों और कई नागरिकों की मौत

 

संबंधित समाचार