लखनऊ: निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर ठगे एक करोड़, एफआईआर दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पिता-पुत्र और बहू ने खाते में मंगाई रकम

लखनऊ, अमृत विचार। दो कंपनियों में निवेश पर मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर पिता-पुत्र और बहू ने कारोबारी से एक करोड़ एक लाख रुपये ठग लिए। आरोप है कि निवेश पर 24 प्रतिशत का मुनाफा देने का लालच दिया था। लाभ नहीं मिला तो आरोपियो से रुपये वापस मांगे।

इसके बदले में मेट्रो सिटी में 4बीएचके फ्लैट देने का आश्वासन दिया। रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो आरोपियों ने धमकी दी। पीड़ित ने जेसीपी कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल से मिलकर शिकायत की। उनके निर्देश पर गोमतीनगर थाने में तीनों पर एफआईआर दर्ज की गई है।

विशाल खंड -4 में लालचंद्र मिश्रा परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने बताया कि कुछ साल पहले पेपर मिल कालोनी मेट्रो सिटी निवासी अनिल टेकरीवाल, उनके बेटे अश्वनी और बहू चारु ने संपर्क किया। आरोपियों ने अपनी कम्पनी बुद्धा इंटरप्राइजेज, यूनीमैक्स और स्टील सेल्स में निवेश करने के लिए कहा। निवेश पर 24 प्रतिशत लाभांश देने का वादा किया। लालचंद्र ने तीन साल में 23.50 लाख चेक से अनिल को दिए।

इसके अलावा पत्नी उर्मिला ने 47 लाख और बेटी अर्चना ने 23 लाख रुपए दिए। 93.50 लाख के निवेश पर आरोपियों ने तीन चार माह 9 प्रतिशत की दर से लाभांश दिया। उसके बाद रुपए न मिलने पर पीड़ित लालचंद्र ने अनिल से संपर्क किया। छह माह बाद आरोपी ने आर्थिक परेशानी बताकर जमीन और मेट्रो सिटी में 4 बीएचके फ्लैट देने का ऑफर दिया। इसके लिए 8 लाख और मांगे। लालचंद्र ने चेक से रुपये दिए।

रजिस्ट्री के लिए दबाव बनाया तो धमकी देनी शुरू कर दी। आरोपियों ने 1.01 करोड़ रुपये ठग लिए। इसकी शिकायत जेसीपी कानून-व्यवस्था उपेंद्र अग्रवाल से की। जिनके निर्देश पर गोमतीनगर कोतवाली में अनिल टेकरीवाल, उनके बेटे अश्वनी और बहू चारू के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-गोरखपुर के बांसगांव में दो बच्चियों की मौत, एक की हालत गंभीर, जानें पूरा मामला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव