Unnao Loot: बाइक सवार लुटेरों ने टक्कर मारकर मां-बेटे को गिराया...कान के झुमके नोच कर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में बाइक सवार लुटेरों ने लूट की वारदात को दिया अंजाम

उन्नाव, अमृत विचार। लखनऊ कानपुर राजमार्ग स्थित अजगैन थाना क्षेत्र में बरुआ गांव के सामने रविवार देर रात पल्सर बाइक सवार लुटेरों ने उन्नाव की ओर जा रहे बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मार कर गिरा दिया। सड़क पर गिरने से मां बेटे घायल हो गये। 

इस दौरान लुटेरों ने महिला के कान में पहने झुमके झपट्टा मारकर नोच लिये और मौके से फरार हो गये। घटना के बाद बेटे ने घायल मां का इलाज एक निजी अस्पताल में कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुयी है। 

शिवनगर निवासी माहेश्वरी रविवार को बेटे दीपक के साथ बाइक से सोहरामऊ थाना क्षेत्र के बलवा गांव के पास सेहरावा किसी काम से गयी थी। रात में वह वापस घर लौट रही थी। इस दौरान अजगैन थाना क्षेत्र स्थित बरुआ गांव के पास पल्सर सवार लुटेरों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 

टक्कर लगते ही माहेश्वरी व दीपक सड़क पर गिरकर घायल हो गये। मौका पाकर बाइक सवार दोनों लुटेरों ने माहेश्वरी के कान झपट्टा मारकर झुमके नोच लिये और फरार हो गये। दीपक ने बताया कि मदद के लिये 112 व 108 नम्बर पर फोन मिलाया पर काफी देर तक फोन नहीं मिला। 

जिसके बाद वह घायल मां को गाड़ी में बिठाकर उन्नाव पहुंचे और आवास विकास स्थित एक निजी अस्पताल में इलाज कराया। कोतवाली प्रभारी अवनीश कुमार ने बताया सूचना मिली है जांच कर जल्द खुलासा किया जायेगा।

ये भी पढ़ें- LIVE Murder: Kanpur के VIP रोड में सींचपाल को कार से कुचलकर मार डाला; दिलदहला देने वाला Video वायरल, Unnao से आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा