गाजीपुर में बड़ी घटना, एक ही परिवार के 5 लोगों ने खाया Poison-मेडिकल कॉलेज में भर्ती
गाजीपुर, अमृत विचार। जिले के दिलदार नगर के जबुरना गांव में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खा लिया, इसके पीछे जमीन के बंटवारे का न होना वजह बताई जा रही है। सभी को गंभीर हालत में मेडिअकाल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के अनुसार अब सभी की हालत खतरे से बाहर है। परिवार में पति-पत्नी और तीन बच्चों ने सुसाइड करने की कोशिश की है।
मिली जानकारी के अनुसार बृजेश कुशवाहा जबुरना गांव में परिवार के साथ रहते हैं। सोमवार को उनका अपने पिता और भाइयों से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इससे आजिज आकर उसने पत्नी और बच्चों को गन्ने के रास में जहर मिलकर पिला दिया और खुद भी पी लिया। जब सबकी हालत बिगड़ी तो ब्रजेश ने इसकी खबर अपनी ससुराल वालों को दी। सभी को भदौरा सीएचसी ले जाय गया जहाँ से हालत गंभीर होने पर सभी को गाजीपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां इलाज के बाद सभी की हालत में सुधार हुआ है।
ये भी पढ़ें -Prayagraj accident: टैंकर ने एक ही परिवार के पांच लोगों को कुचला, ऑन स्पॉट हुई मौत
