नक्सली हमला : सीआरपीएफ के शहीद जवान के नाम से सड़क का होगा नामकरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जवान के परिवार को देगें 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद

अमृत विचार, लखनऊ। छत्तीसगढ़ के नक्सली हमले में सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र शहीद हो गए। उनकी शहादत के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि  छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त जवान के परिवार को प्रदेश सरकार 50 लाख रुपये की आर्थिक मदद देगी। इसके साथ ही शहीद जवान के नाम से  जनपद की एक सड़क का नामकरण भी किया जाएगा।

गौरतलब है कि कानपुर जनपद निवासी सीआरपीएफ जवान शैलेंद्र छत्तीसगढ़ में एक नक्सली हमले के दौरान वीरगति को प्राप्त हो गए। उनकी शहादत की जानकारी मिलते ही जनपद के शोक की लहर डूब गई। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए पोस्ट किया कि छत्तीसगढ़ में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त जवान  शैलेन्द्र  को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मुख्यमंत्री जी ने शहीद के परिजनों को ₹50 लाख की आर्थिक सहायता एवं शहीद के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने तथा जनपद की एक सड़क का नामकरण शहीद शैलेन्द्र के नाम पर करने की भी घोषणा की है।  मुख्यमंत्री ने शहीद के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि शोक की इस घड़ी में प्रदेश सरकार उनके साथ है। शहीद के परिवार को हर सम्भव मदद प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश

संबंधित समाचार