बाराबंकी : सालभर में पुलिस ने तोड़ी मादक पदार्थ के तस्करों की कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

134 करोड़ का मादक पदार्थ किया बरामद, गैंगस्टर एक्ट के तहत 78 करोड़ 28 लाख 57 हजार रूपये किये जब्त

30 की खोली हिस्ट्रीशीट, 80 अभियुक्तों को एनडीपीएस एक्ट में सजा

बाराबंकी: अमृत विचार। पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत वर्ष 2023-2024 में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों की कमर टूट गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ करवाई करते हुए कुल 603 मुकदमे दर्ज कर 728 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

जबकि 134 करोड़ रुपए कीमत के मादक पदार्थों की बरामदगी भी की गई। पुलिस द्वारा एनडीपीएस एक्ट के कुल 27 अभियोगो में 93 अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई की मामला यहीं तक नहीं रूका। इन तस्करों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए इनपर गैंगेस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई। जबकि मामले में संलिप्त 30 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोल कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई।

पुलिस द्वारा एनडीपीएस के अलग-अलग मामलों में जैदपुर के टिकरा निवासी अज्जन ऊर्फ मिस्बाहुर्रहमान के पास से 2 करोड़ 81 लाख, यहीं के निवासी मेराज की 3 करोड़ 1 लाख 33 हजार, टिकरा उस्मा के ही अकील ऊर्फ भूरा की 6 करोड़ 24 लाख, टिकरा उस्मा के ही रहने वाले अलीम ऊर्फ साधू की 3 करोड़ 30 लाख की चल अचल संपत्ति जब्त की गई। जैदपुर कटरा निवासी मुन्नवर की 16 करोड़ 12 लाख 99 हजार जबकि असन्द्रा थाना क्षेत्र के मोहल्ला हटिया निवासी जासिम की 11 करोड़ 1 लाख 18 हजार रूपये की सम्पत्ति जब्त की गई। कुल मिलाकर 21 अभियुक्तों के विरुद्ध गैगेस्टर एक्ट के तहत 78 करोड़ 28 लाख 57 हजार रूपये की जब्तीकरण की कार्रवाई की गई।

मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला कर दस लोगों के खिलाफ गुन्डा एक्ट लगाया। साथ ही तीस ऐसे लोगों की हिस्ट्रीशीट खोली जिनकी संलिप्तता तस्करी में पाई गई। एसपी दिनेश कुमार के निर्देश पर एनडीपीएस के अलग अलग मामलों में नामित एक अन्तर्जनपदीय व तीन जनपद स्तरीय गैग पर मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले  अपराधी मोहम्मद अलीम उर्फ साधू, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद शादाब, मोहम्मद नदीम और अनवीर सहित 30 अभियुक्तों की हिस्ट्रीशीट खोली। इसके साथ ही प्रभावशाली पैरवी के चलते कुल 80 आरोपियों के विरुद्ध आरोप सिद्ध होने पर न्यायालय ने उन्हें सजा भी सुनाई। 


134 करोड़ रुपए कीमत की मादक पदार्थों की बरामदगी

अफीम- 9.993 किग्रा
मार्फीन- 73.137 किग्रा
स्मैक- 58.524 किग्रा
गांजा- 100.735 किग्रा
पोस्ता छिलका- 1954.933 किग्रा

यह भी पढ़ें:-जिम्नास्टिक अकेडमी से घर लौट रहे छात्रों को अगवा करने की कोशिश

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता