लखनऊः ईद-ए-गदीर आज, नमाज के बाद शाम को सजेंगी मेहफिले
लखनऊ, अमृत विचारः देशभर में में आज जगह-जगह ईद-ए-गदीर मनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में भी ईद-ए-गदीर को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। इस मौके पर मस्जिद कूफा सहित 110 प्रमुख मस्जिदों में ईद-ए-गदीर की नमाज अदा की जाएंगी, तो वहीं कुछ मजिद्दों में नमाज अदा की जा चुकी है।
ईद गदीर पर्व हजरत अली को पैगम्बर मोहम्मद साहब द्वारा अपना उत्तराधिकारी बनाए जाने की खुशी के रूप में मनाया जाता है। नमाज के बाद इमामबाड़ा, कर्बला और घरों में महफिलों का आयोजन किया गया। खुशी के इस पर्व को लेकर लोगों ने कपड़ा, जूता-चप्पल, - सिंवई आदि सामानों की सोमवार को खरीदारी की। इस दौरान इमामबाड़ों और मस्जिदों की साफ-सफाई के साथ रोशनी से सजावट की गई। कमरकजी नमाज मस्जिदे कूफा में सुबह 11 बजे मौलाना कुमैल की इमामत में अदा की गई।
इमामबाड़ा आगा बाकर जौक में जायरीन बाबुल मुराद कमेटी और इमामाबाड़ा कमेटी की ओर से मौलाना मीसम जैदी और मौलाना रहमत हुसैन ने सुबह 9 बजे महफिल को खिताब किया।
रौजा-ए-काजमैन में आयोजन
ईद-ए-गदीर की पूर्व संध्या पर जश्ने एलाने गदीर का आयोजन रौजा- ए-काजमैन में किया गया। मौलाना शौजफ काजिम जरवली की अध्यक्षता में महफिल को मौलाना अब्बास इरशाद और मौलांना यासूब अब्बास ने खिताब किया। जश्न का आगाज कारी नदीम नजफी ने तिलवाते कुरान पाक से और संचालन नय्यर मजीदी ने किया। इस मौके पर कलाम पेश किए गए। कार्यक्रम का आयोजन गदीर अकादमी की ओर से किया गया।
ईद-ए-गदीर से सजी महफिल
रौजाए बैतुल हुज्न में रूस्तम नगर में जश्ने इस्तकबाले ईदे गदीर शीर्षक से महफिल का आयोजन हुआ। मौलाना मीसम जैदी ने खिताब किया। जश्न का आयोजन गुलामाने अहलेबैत फाउंडेशन द्वारा किया गया।
यह भी पढ़ेः SGPGI के डॉ. ब्रजेश त्रिपाठी लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित
