Unnao Accident: लोडर की टक्कर से एमआर की मौत, वापस घर लौटते समय हुआ हादसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव में लोडर की टक्कर से एमआर की मौत

उन्नाव, अमृत विचार। दही थाना क्षेत्र के दही पुरवा मार्ग पर ओरहर मोड़ के पास अज्ञात लोडर और बाइक में आमने सामने टक्कर हो गयी। घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना  पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर रात युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

पुरवा कोतवाली क्षेत्र ककौहा  निवासी अजय कुमार त्रिपाठी (35)  पुत्र कमलेश चंद्र त्रिपाठी कानपुर में एक दवा कंपनी में एमआर थे। सोमवार देर  रात वह बाइक से घर वापस लौट रहे थे। इस दौरान दही पुरवा मार्ग पर ओरहर मोड़ के निकट पुरवा की तरफ से आ रहे अनियंत्रित अज्ञात लोडर ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।  

जिससे वह काफी दूर तक सड़क पर घिसलते चले गये और गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना के बाद लीडर चालक मौके से फरार हो गया। राघव राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल अजय को इलाज के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गयी। 

पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है, तहरीर मिली है वाहन का पता लगाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें- Unnao News: जुलाई में खूब बजेंगी शहनाई, फिर चार माह रहेगा सूखा...सिर्फ 7 दिन ही लगन विवाह के है शुभ मुहूर्त

संबंधित समाचार