बरेली: झमाझम बारिश ने बदला मौसम का मिजाज, गर्मी से मिली लोगों को राहत
बरेली, अमृत विचार। गर्मी का प्रकोप अब कम हो चुका है। मंगलवार को छाए बादलों के बाद दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत की सांस दिलाई। झमाझम बारिश ने अचानक मौसम का मिजाज बदल दिया। उमस और भीषण गर्मी में बारिश के साथ-साथ चल रही ठंडी हवा ने लोगों को काफी राहत दी है। बारिश होने से सूरज की तपिश भी कम हो गई है।
लंबे समय से गर्मी से जूझ रहे लोगों को आज बड़ी राहत मिली है। दोपहर में लगभग 1:00 बजे से शुरू हुई बारिश ने लोगों को काफी राहत दी है। तेज बारिश के साथ काली घटाएं आसमान में छा गई हैं। कई जगह तो सड़कों पर लोग बारिश में भीगते नजर आए और मौसम का आनंद ले रहे थे। वहीं मानसून के दस्तक देने से किसानों को भी बड़ी राहत मिल सकती है। अभी तक फसल में पानी लगा रहे किसानों के लिए यह बरसात वरदान साबित होगी।
ये भी पढ़ें- Bareilly News: मामूली विवाद पर मजदूर को पिकअप के आगे दिया धक्का, मौके पर मौत
