बहराइच: हाईवे के निकट महिला ने बाइक सवार को चप्पल से पीटा, देखें Video

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाइक और ई रिक्शा में टक्कर से महिलाओं के घायल होने से नाराज हुई महिला

बहराइच, अमृत विचार। नानपारा बहराइच मार्ग पर मंगलवार दोपहर में ई रिक्शा और बाइक की टक्कर हो गई। जिसमें ई रिक्शा पर बैठी महिलाएं घायल हो गई। इससे नाराज एक महिला ने बाइक सवार पर चप्पलों की बारिश कर दी। वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बनाकर लोगों ने वायरल कर दिया।

नानपारा बहराइच मार्ग पर मंगलवार को मटेरा थाना क्षेत्र के भौखारा गांव के पास ई रिक्शा और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक की टक्कर से ई रिक्शा पर बैठी महिलाएं घायल हो गईं। ग्रामीणों का कहना है कि बाइक सवार की गलती थी। जिसके चलते ई रिक्शा से उतरी एक माहिल ने बाइक चला रहे युवक की चप्पलों से पिटाई कर दी। इसका वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। घायलों को आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: इस बार 10 दिन देर से बंद हुआ कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग, जानें वजह

संबंधित समाचार