अयोध्या: सर्राफा की दुकान पर आयकर का छापा, खंगाले दस्तावेज
सोहावल/अयोध्या, अमृत विचार। मंगलवार को सुचित्तागंज बाजार की प्रसिद्ध स्वर्ण आभूषण की दुकान जिया ज्वेलर्स में आयकर विभाग ने छापा मारा और लगभग 4 घंटे तक खरीद फरोख्त के दस्तावेजों को खंगाला। इस छापे की आहट मिलते ही बाजार की अन्य दुकानों के शटर धड़ाधड़ गिरने लगे। व्यवसायी अपना प्रतिष्ठान बंद कर चलते बने।
व्यापारियो में मचे हड़कंप के बीच अधिकारियों के निशाने पर ली गई दुकान की पड़ताल खबर लिखे जाने तक जारी रहा। आयकर उपायुक्त श्रीप्रकाश यादव, राजेश चौधरी ने बताया अभी जांच पड़ताल चल रही है इसमें समय लगेगा। पड़ताल पूरी होने के बाद जानकारी दी जायेगी।
ये भी पढ़ें -भाजपा ने मनाया काला दिवस, कहा-लोकतंत्र की हत्या करने वालों को देश कभी नहीं भूलेगा
