तमिलनाडु: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, तीन महिलाओं समेत पांच की मौत
मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि रसायनों को मिलाते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और फैक्ट्री की इमारत को …
मदुरै। तमिलनाडु के मदुरै में शुक्रवार को एक निजी पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में तीन महिलाओं समेत कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि रसायनों को मिलाते समय घर्षण के चलते आग लग गई, जिससे सिलसिलेवार धमाके हुए और फैक्ट्री की इमारत को नुकसान हुआ है। इस दौरान पीड़ितों की झुलसकर मौत हो गई।
पुलिस ने कहा कि सात अन्य कर्मी सुरक्षित बाहर निकलने में सफल रहे। अग्निशमन विभाग की विरुधुनगर और श्रीविल्लीपुतुर इकाईयों की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। द्रमुक के अध्यक्ष एम के स्टालिन ने दुर्घटना में हुई लोगों की मौत पर शोक व्यक्त करते हुए सरकार से दिवाली से पहले पटाखा फैक्ट्रियों में सुरक्षा प्रबंध सुनश्चिति करने की मांग की। उन्होंने मृतकों के परिजन को पर्याप्त मुआवजा देने की भी मांग की।
