यूपी में कई आईपीएस के हुए ट्रांसफर, विपिन टाडा बने मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक 

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। यूपी में कई आईपीएस के तबादले किये गए हैं। आईपीएस विपिन टाडा को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ बनाया गया है। आईपीएस हेमराज मीना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद से पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ बनाये गए हैं। घुले सुशील चंद्रभान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली से ट्रांसफर कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ लखनऊ बनाये गए हैं। आईपीएस अनुराग आर्य पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बरेली बनाये गए हैं। रोहित सिंह सजवान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मेरठ से  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर बनाये गए हैं। आईपीएस सतपाल पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद बनाये गए हैं। आईपीएस डॉक्टर अनिल कुमार पुलिस अधीक्षक चंदौली से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ बनाये गए हैं। आईपीएस आदित्य लांग्हे पुलिस अधीक्षक रेलवे आगरा से पुलिस अधीक्षक चंदौली बनाये गए हैं।      

ये भी पढ़ें -प्रदेश की ब्यूरोक्रसी में बदलाव : कई जनपदों के बदले गए जिलाधिकारी

संबंधित समाचार