उधार मांगा पैसा नहीं देने पर वायरल कर दी अश्लील फोटो!.... जानें क्या है मामला 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सुलतानपुर, अमृत विचार। युवती ने पड़ोसी युवक से बीस हज़ार फोन पे करने को कहा इंकार करने पर फर्जी केस में फसाने की धमकी दी। थोड़ी देर बाद युवती ने युवक की चचेरी बहन की फ़ोटो पर अश्लील कमेंट कर वायरल कर दिया। फ़ोटो वायरल होने से सदमे में आ सुसाइड करने जा रही युवती को परिजनों ने समझाया। वही युवक ने साइबर थाने पर तहरीर दी है।

जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी तबसीर पुत्र सादिक अली ने साइबर थाने पर तहरीर दी है। प्रतापगढ़ जिले की बेल्हा निवासी उमरा बेगम की शादी गांव में ही हुई थी। आचरण ठीक न होने के चलते पति से अलग प्रतापगढ़ में रह रही है। आरोप है कि बीते 22  जून को उनके फोन पर उमरा बेगम ने फोन कर 20 हजार फोन पे करने के लिए कहा। पैसा नहीं देने पर फर्जी केस में फसाने की धमकी दी थोडी देर बाद मेरी चचेरी बहन की फोटो पर अश्लील शब्द व उसका नंबर लिख वायरल कर दिया। फोन आने पर उसकी बहन को सदमा पहुंचा तो सुसाइड करने लगी। परिजनो ने किसी तरह समझा बुझा शांत कराया। साइबर सेल थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव ने बताया कि तहरीर पर युवती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरु कर दी गई है।

ये भी पढ़ें -गोंडा में शुरू हुआ विटामिन ए सम्पूरण कार्यक्रम, डीएम ने बच्चों को पिलाई ड्राप

संबंधित समाचार